फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025: 552 Vacancies, Apply Online; Salary Up to 81100 Rupees

Delhi Police Job: दिल्ली पुलिस में एक और भर्ती! हेड कांस्टेबल के 552 पदों के लिए नौकरी; 81000 तक मिलेगा वेतन

Thu, 25 Sep 2025 09:15 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 25 Sep 2025 09:15 AM IST
सार

SSC Police Head Constable Vacancy: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 552 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025: 552 Vacancies, Apply Online; Salary Up to 81100 Rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के लिए कुल 552 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कैलेंडर में नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 24 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 23-25 अक्तूबर 2025
  • परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026

Delhi Police Driver Vacancy: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 737 पदों पर भर्ती; आवेदन शुरू; जानिए योग्यता

विज्ञापन

SSC Delhi Police Head Constable Vacancy Deatils: पदों का विवरण

पुरुष पद- हेड कांस्टेबल (AWO/TPO)

श्रेणी UR EWS OBC SC ST कुल
ओपन 126 29 76 33 21 285
पूर्व सैनिक (Ex-SM) 16 4 9 11 9 49
विभागीय (Departmental) 16 4 9 4 3 36
कुल 158 37 94 48 33 370

महिला पद -हेड कांस्टेबल (AWO/TPO)
श्रेणी UR EWS OBC SC ST कुल
ओपन 70 16 42 21 14 163
विभागीय (Departmental) 8 2 5 2 2 19
कुल 78 18 47 23 16 182

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, उसे किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (साइंस और मैथ्स) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, मैकेनिक-कम-ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) भी मान्य है। साथ ही, कंप्यूटर संचालन में दक्षता अनिवार्य है, जिसमें 15 मिनट में 1000 कीस्ट्रोक्स इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग करने की क्षमता और MS Office, प्रिंटिंग जैसे बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स का ज्ञान शामिल होना चाहिए।

आयु सीमा 

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जुलाई 2025 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1998 के बाद और 1 जुलाई 2007 से पहले होना आवश्यक है। जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

वेतन और भत्ते

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के रूप में चयनित उम्मीदवार को Pay Level-4 के तहत वेतन मिलेगा, जो ₹25,500 से ₹81,100 तक है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), परिवहन भत्ता (टीए), मेडिकल सुविधाएं, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत पेंशन और अन्य भत्ते भी शामिल हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जो केवल सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को देना होगा, जबकि महिला, SC/ST उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिक इस शुल्क से मुक्त रहेंगे। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकेगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • ईमेल ID और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed