SSC CPO Answer Key: दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ एसआई भर्ती के पेपर-1 की उत्तर कुंजी जारी, इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति
SSC Delhi Police CAPF SI 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई भर्ती की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 27 दिसंबर तक इसे चुनौती दे सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
विस्तार
SSC Delhi Police CAPF SI Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पेपर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ-साथ आयोग ने उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किए हैं। जो भी उम्मीदवार पेपर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी दिल्ल पुलिस और सीएपीएफ एसआई पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 9 से 12 दिसंबर, 2025 तक देशभर में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
27 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी करने के साथ ही आयोग ने इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी उपलब्ध करा दी है। यदि कोई उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, वह 27 दिसंबर, 2025 शाम 6 बजे तक इसे चुनौती दे सकता है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऊपर बताई गई समय सीमा के बाद टेंटेटिव आंसर-की/रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं होंगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में रिस्पॉन्स शीट/टेंटेटिव आंसर-की देने के लिए किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस देखें...
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद एसएससी सीपीओ भर्ती की उत्तर कुंजी वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसी पीडीएफ में उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए रिस्पॉन्स और सही उत्तर शामिल है।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।