फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc cpo si 2020 paper 2 exam result announced check delhi police capf sarkari result on ssc.nic.in

SSC CPO SI Result: एसएससी सीपीओ एसआई 2020 पेपर-2 के परिणाम जारी

Thu, 06 Jan 2022 04:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 04:04 PM IST
सार

SSC CPO SI 2020 Paper 2 Exam Result Out : कर्मचारी चयन आयोग, नई दिल्ली की ओर से एसएससी सीपीओ एसआई 2020 पेपर-2 के परिणाम (CPO SI 2020 Paper II Exam Result) जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
ssc cpo si 2020 paper 2 exam result announced check delhi police capf sarkari result on ssc.nic.in
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग, नई दिल्ली की ओर से एसएससी सीपीओ एसआई 2020 पेपर-2 के परिणाम (CPO SI 2020 Paper II Exam Result) जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएसएसएससी और बीएचसी ने निकालीं बंपर नौकरियां, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी जॉब

विज्ञापन

एसएससी सीपीओ एसआई 2020 पेपर II परीक्षा नवंबर में हुई थी

कर्मचारी चयन आयोग ने अधिसूचना में बताया कि दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2020 में सब-इंस्पेक्टर के फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीईटी / पीएसटी) का परिणाम आयोग द्वारा 28.09.2021 को घोषित किया गया था। इसमें से 5,572 उम्मीदवारों (पुरुष- 5,094 और महिला 478) को पेपर- II में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। उक्त परीक्षा का पेपर-II दिनांक 08.11.2021 को आयोजित किया गया था। इसमें सफल रहे उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जाम के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो सकेंगे SSC CPO SI 2020 मेडिकल परीक्षा में शामिल
प्रावधानों के अनुसार, केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने पेपर- II में न्यूनतम अर्हक अंक (एनसीसी प्रमाण-पत्र धारकों को बोनस अंक जोड़े बिना) से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, यानी अनारक्षित में 30 फीसदी (60 अंक), ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 25 फीसदी (50 अंक) और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 फीसदी (40 अंक) पाने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग के लिए विचार किया गया है।

यह भी पढ़ें : IBPS PO Prelims 2021 Result: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड 

उम्मीदवारों के अंक 14 जनवरी को अपलोड किए जाएंगे

उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा के बारे में नियत समय में सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चिकित्सा परीक्षा के लिए प्रवेश प्रमाण-पत्र जारी करने के संबंध में आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों का अनुसरण करें। योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर 14.01.2022 को अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 14.01.2022 से 31.01.2022 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम / अंक टैब पर क्लिक करके और अपने पंजीकरण संख्या और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed