SSC Delhi Police SI Result : दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती का परिणाम जल्द होगा घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC Delhi Police result 2021: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर-1 का परिणाम शुक्रवार, 26 फरवरी, 2021 को जारी किया जा सकता है। देश की राजधानी की पुलिस यानी दिल्ली पुलिस में शामिल होने का अलग ही गौरव होता है। पुलिस भर्ती की इच्छा रखने वाले किसी भी युवा के लिए यह गर्व की बात होती है कि उसका चयन दिल्ली पुलिस में हो जाए। अगर चयन भी सब इंस्पेक्टर के पद पर हो जाए तो यह सोने पर सुहागा होता है। जिन उम्मीदवारों ने 2020 में एसएससी की ओर से आयोजित दिल्ली पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर-1 में भाग लिया था, वे तैयार रहे हैं। उनका परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 26 फरवरी, 2021 को जारी होने की संभावना है।
रिजल्टस स्टेट की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा-2020 के परिणाम 26 फरवरी, 2021 को जारी करने वाला है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार एसएससी एसआई-2020 पेपर-1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें कि एसएसी की ओर से यह भर्ती अभियान दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और आईटीबीपी में उप निरीक्षक यानी एसआई या सब इंस्पेक्टर स्तर के 1564 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था।
एसएससी दिल्ली पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सब इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्त किया जाता है। उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों को पेपर-1 और पेपर-2 में उनके द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर चुना जाएगा। अंतिम चयन योग्यता सूची के आधार पर किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा 2020 का पेपर-1 बीते साल 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 दिसंबर, 2020 को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। एसएससी ने 24 दिसंबर, 2020 तक एसएससी एसआई उत्तर कुंजी 2020 के लिए आपत्तियां आमंत्रित की थीं।
ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर एसएससी एसआई 2020 पेपर-1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर / पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण लिखें।
- एसएससी एसआई 2020 पेपर-1 परिणाम 2020 आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
- इस परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।