फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Constable (GD) result of Physical Standard Test PST available know more details

SSC Constable (GD): पीएसटी परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां है सीधा लिंक

Wed, 18 Dec 2019 01:37 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 18 Dec 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
SSC Constable (GD) result of Physical Standard Test PST available know more details
ssc constable gd 2018

कर्मचारी चयन आयोग या SSC ने हाल ही में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी और भौतिक मानक परीक्षण यानी PST के परिणाम जारी कर दिए हैं। एसएससी जीडी परिणाम आयोग के आधिकारिक पोर्टल ssc.nic.in पर देखें जा सकते हैं। बता दें कि कॉन्स्टेबल (जीडी) का संशोधित परिणाम आयोग द्वारा 12 सितंबर, 2019 को घोषित किया गया था, जिसमें 5,35,169 उम्मीदवारों को पीईटी या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब अगले चरण विस्तृत चिकित्सा परीक्षा यानी डीएमई के परिणाम जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में 16 दिसंबर को जारी एक नोटिस में, कुल एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिक्ति को 60,210 तक बढ़ा दिया है, जिसमें 9,511 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अब सीएपीएफ द्वारा 13 अगस्त, 2019 से 5 अक्टूबर, 2019 तक आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा में चुनी गईं कुल 68781 महिला परीक्षार्थियों में 22439 अनुपस्थित, 46342 उपस्थित रहीं, जबकि 23828 परीक्षा में असफल हो गईं, इस प्रकार मेडिकल परीक्षा के लिए कुल 22514 परीक्षार्थी सफल हुईं। पुरुष अभ्यर्थियों में सफल 466388 में से 128870 अनुपस्थित, 337518 उपस्थित, 184662 असफल हुए, जबकि 152856 परीक्षार्थी सफल हुए। कुल 5,35,169 परीक्षार्थियों में से 1,51,309 परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि 3,83,860 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल 2,08,490 अभ्यर्थी असफल हो गए, 1,75, 370 परीक्षार्थी मेडिकल परीक्षा के लिए सफल हुए। एसएससी की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण की तिथि की सूचना सीएपीएफ के नोडल आफिसर द्वारा दी जाएगी। आयोग की ओर से कहा गया है कि सफल अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी सीएपीएफ के नोडल केंद्र की ओर से वेबसाइट http://crpf.gov.in. पर देख सकते हैं।

अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...(पुरुष)
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...(महिला)


ये भी पढ़ें : SSC JOBS: जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव, जारी हुआ नोटिस

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed