SSC JOBS: जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव, जारी हुआ नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC ने हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के लिए रिवाइज्ड वेकेंसी जारी की है। नई अधिसूचना के अनुसार कुल रिक्तियों की संख्या 58373 से बढ़ाकर 60210 कर दी गई है।
SSC GD कॉन्स्टेबल 2018-19 शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन CAPF द्वारा 13 अगस्त से 25 अगस्त 2019 तक किया गया था। वे अभ्यर्थी जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST)में पास होंगे वे अंतिम दौर के लिए चयनित होंगे। विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) CAPS द्वारा अंतिम रूप से विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बता दें कि पुरुष के लिए 50699 और महिलाओं के लिए 9511 पद हैं।
पुरुषों के लिए
- बीएसएफ- 14436
- सीआईएसएफ- 7266
- सीआरपीएफ- 13769
- एसएसबी- 8931
- आईटीबीपी- 2841
- एआर- 3076
- एनआईए- 8
- एसएसएफ में 372
महिलाओं के लिए-
- बीएसएफ - 16984
- सीआईएसएफ- 8073
- सीआरपीएफ- 15824
- एसएसबी- 10956
- आईटीबीपी- 3342
- एआर- 4576
- एनआईए- 8
- एसएसएफ- 447
ये भी पढ़ें : कोचीन शिपयार्ड में स्नातक करें आवेदन, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।