SSC: इस दिन होगी एसएससी सीएचटी पेपर-2 की परीक्षा, स्टेनोग्राफर भर्ती की संभावित रिक्तियां भी जारी; पढ़ें नोटिस
SSC CHT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती के पेपर-2 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इसके अलावा, आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 की संभावित रिक्तियां भी जारी कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHT Paper 2 Exam 2025 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती के पेपर-2 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचटी पेपर-2 का आयोजन इसी महीने, यानी मार्च में ही किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
ताजा नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचटी पेपर 2 परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2025 को किया जाएगा। एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था। उत्तर कुंजी 12 दिसंबर को जारी की गई और परीक्षा 14 फरवरी 2025 को घोषित किया गया।
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पेपर-1 में उत्तीर्ण घोषित छात्रों को अब पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होना होगा।
SSC Stenographer 2024 Vacancy: एसएससी स्टेनोग्राफर रिक्तियां
इसके अलावा, कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड "सी" और "डी" परीक्षा 2024 की अस्थायी रिक्तियों की घोषणा भी की है। नोटिस के अनुसार, स्टेनोग्राफर ग्रेड "सी" के 239 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी और स्टेनोग्राफर ग्रेड "डी" के 1687 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
SSC CHT Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें सीएचटी पेपर-2 का प्रवेश पत्र
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां सीएचटी पेपर 2 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।