फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHT 2025 Tentative Vacancy Detail out at ssc.gov.in; Check notice here

SSC CHT 2025 Vacancy: एसएससी सीएचटी भर्ती के लिए रिक्तियों का विवरण जारी, जानें किस विभाग में कितने पद खाली

Mon, 04 Aug 2025 08:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 08:25 PM IST
सार

SSC CHT 2025 Vacancy Detail: एसएससी ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा के लिए संभावित रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में नियुक्ति की जाएगी। विभाग के अनुसार, रिक्तियों का वितरण नीचे जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC CHT 2025 Tentative Vacancy Detail out at ssc.gov.in; Check notice here
SSC - फोटो : ssc.gov.in

विस्तार

SSC CHT 2025 Vacancy Detail: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 के लिए अस्थायी रिक्तियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के पद शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां (35) केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड में हैं। जिन भी उम्मीदवारों इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर संभावित रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन

तीन पदों पर होगी नियुक्ति

एसएससी जेएचटी 2025 की रिक्तियां तीन मुख्य पदों के बीच वितरित की गई हैं। ये पद ग्रुप 'बी' अराजपत्रित श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और पदनाम के आधार पर वेतन स्तर 6 और वेतन स्तर 7 पर नियुक्तियां प्रदान की जाती हैं।

  • वरिष्ठ अनुवादक
  • जूनियर हिंदी अनुवादक
  • जूनियर अनुवादक

इस भर्ती अभियान के माध्यम से अनुवादक के 437 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे अब संभावित रिक्तियों का विवरण जान सकते हैं।

एसएससी जेएचटी द्वारा जारी रिक्तियों के अनुसार, सबसे अधिक रिक्तियां (35) केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में हैं, उसके बाद सीबीडीटी (24) और सीआरपीएफ (312) हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CHT Vacancy Details: एसएससी जेएचटी 2025 पदवार रिक्तियां

एसएससी जेएचटी द्वारा जारी रिक्तियों के अनुसार, सबसे अधिक रिक्तियां (35) केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में हैं, उसके बाद सीबीडीटी (24) और सीआरपीएफ (312) हैं। विस्तृत जानकारी के लिए तालिका देखें:
 

क्र. सं. मंत्रालय/विभाग पोस्ट नाम कुल रिक्तियां रंग दृष्टिहीनों के लिए उपयुक्त
1 एएफएचक्यू, रक्षा मंत्रालय वरिष्ठ अनुवादक 3 हां
2 एमएसएमई मंत्रालय वरिष्ठ अनुवादक 1 हां
3 गृह मंत्रालय जूनियर हिंदी अनुवादक 14 नहीं
4 वाणिज्य कर विभाग जूनियर हिंदी अनुवादक 2 नहीं
5 डीपीआईआईटी, वाणिज्य मंत्रालय जूनियर अनुवादक 3 हां
6 उपभोक्ता मामले विभाग जूनियर अनुवादक 2 हां
7 खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग जूनियर अनुवादक 1 हां
8 एएफएचक्यू, रक्षा मंत्रालय जूनियर अनुवादक 3 हां
9 डीसीएमपीआर, नौसेना, रक्षा मंत्रालय जूनियर अनुवादक 2 हां
10 सीजीडीए, रक्षा मंत्रालय जूनियर अनुवादक 3 हां
11 केंद्रीय पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मंत्रालय जूनियर हिंदी अनुवादक 5 हां
12 सीबीआईसी, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय जूनियर अनुवादक 35 हां
13 जल शक्ति मंत्रालय जूनियर अनुवादक 2 हां
14 एमएसएमई मंत्रालय जूनियर अनुवादक 5 हां
15 खान मंत्रालय जूनियर हिंदी अनुवादक 8 हां
16 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग जूनियर अनुवादक 3 हां
17 MoSPI जूनियर अनुवादक 4 हां
18 रेलवे बोर्ड जूनियर अनुवादक 2 हां
19 सीबीडीटी, वित्त मंत्रालय जूनियर हिंदी अनुवादक 24 हां
20 डीजीएचएस, स्वास्थ्य मंत्रालय जूनियर हिंदी अनुवादक 3 हां
21 सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) 312* *
कुल 437



आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed