फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Tier 1 result 2022 declared download at ssc.nic.in

SSC CHSL Tier 1 Result 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 20 May 2023 09:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 20 May 2023 09:08 PM IST
सार

SSC CHSL Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL टियर 1 परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CHSL Tier 1 result 2022 declared download at ssc.nic.in
SSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CHSL Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) टियर 1 परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 9 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को टियर II परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (सीएचएसएलई), 2022 का टियर-2 26 जून, 2023 को आयोजित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/सांविधिक निकायों/अधिकरणों आदि के लिए अवर मंडल लिपिक/कनिष्ठ सचिवालय सहायक, और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर लगभग 4,500 रिक्तियां हैं।

विज्ञापन

SSC CHSL रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, रिजल्ट लिंक पर जाएं।

  • सीएचएसएल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें।

  •  भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed