फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Result 2022 Declared At ssc.nic.in know how to check sarkari result

SSC CHSL Result 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 05 Aug 2022 10:52 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 05 Aug 2022 10:52 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CHSL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 के बीच किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर हुई थी।

विज्ञापन
SSC CHSL Result 2022 Declared At ssc.nic.in know how to check sarkari result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CHSL Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल/CHSL Tier-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात 04 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए। परिणाम अब आयोग के पोर्टल पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

SSC CHSL Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CHSL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 के बीच किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित हुई थी। बता दें कि इस परीक्षा में 54104 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अब इन सभी को भर्ती के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवार 11 अगस्त से लेकर 30 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर के अपने अंक चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CHSL Result 2022: क्या होगा अगला चरण?
एसएससी की ओर से टियर-1 परीक्षा में चयनित उम्मीदवीरों को अब भर्ती के अगले चरण टियर-2 परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा। यह डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा। परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

SSC CHSL Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं। 
  • अब सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपना रोल नंबर Ctrl+F  की मदद से सर्च करें।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed