आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हाथ मलते रहोगे जो वक्त गया निकल

                
                                                         
                            गुजरा जमाना गुजरा वो पल,
                                                                 
                            
देख बेहयायी आज याद आती कल,
गुजरा जमाना गुजरा वो पल।

पहले घर घर होते थे, घर में परिवार,
दिल से दिल मिलते, थे सुन्दर विचार।
प्रेम के बंधन में बंधे रहते थे सकल,
गुजरा जमाना गुजरा वो पल।

अब घर-घर में नफरत, पनपने लगे,
नफरत की आग में, सब जलने लगे।
स्वार्थ में ये आलम कितना गया बदल?
गुजरा जमाना गुजरा वो पल।

मिट्टी के घरों में, थे मिट्टी के लोग,
पत्थर के घरों में, हैं पत्थर के लोग।
पत्थर मिज़ाज देख जाता दिल दहल,
गुजरा जमाना गुजरा वो पल।

क्षणिक सुख के पीछे, भागे जा रहे,
कि जागो किधर तुम, बहे जा रहे।
हाथ मलते रहोगे जो वक्त गया निकल,
गुजरा जमाना गुजरा वो पल।
-अजीत कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर