फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Exam 2022: The exam is about to start, know the maths of the number of vacancies this time in CHSL recruitment-safalta

SSC CHSL Exam 2022: शुरू होने वाली है परीक्षा, जानें इस बार CHSL भर्ती में क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित

Sun, 22 May 2022 11:23 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 22 May 2022 11:23 AM IST
सार

 कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा 24 मई से शुरू होने जा रही है। SSC ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी जारी कर दी है।

विज्ञापन
SSC CHSL Exam 2022: The exam is about to start, know the maths of the number of vacancies this time in CHSL recruitment-safalta
SSC CGL Tier 1 Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है। दरअसल आयोग द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा 24 मई से 10 जून के बीच होनी है। साथ ही आयोग ने CHSL भर्ती 2021 के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
SSC CHSL सैलरी 
SSC CHSL सिलेबस
SSC CHSL एलिजिबिलिटी 
SSC CHSL कट ऑफ
 

विज्ञापन

क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित :

SSC ने CHSL भर्ती 2021 के लिए अभी रिक्तियों की संख्या जारी नहीं की है। आयोग द्वारा 2020 में निकाली गई इस भर्ती के जरिए कुल 4726 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि 2019 में निकाली गई इस भर्ती के जरिए कुल 4893 पदों पर और 2018 में निकाली गई भर्ती के जरिए कुल 5649 पदों पर भर्ती की गई थी। इसकी पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार 4000 से 5000 पदों पर भर्ती कर सकती है। हालांकि रिक्तियों की संख्या की पूरी जानकारी आयोग द्वारा इस संबंध में कोई नोटिस जारी करने के बाद ही सामने आ पाएगी। CHSL भर्ती 2021 के लिए आयोग पहले चरण की परीक्षा के बाद रिक्तियों की संख्या जारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

CHSL भर्ती 2021 के लिए 24 मई से शुरू होने वाली पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा जनरल अवेयरनेस से 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पूरा पेपर हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा के पैटर्न तथा सिलेबस से संबंधित पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed