फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2022: which category reservation will not be available during application, youth up to this-safalta

SSC CHSL 2022 : जानें आवेदन के दौरान किस कैटेगरी में नहीं मिलेगा आरक्षण, इस उम्र तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

Sat, 10 Dec 2022 01:20 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sat, 10 Dec 2022 01:20 PM IST
सार

SSC ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार एसएससी 4500 पदों के लिए सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें 30 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CHSL 2022: which category reservation will not be available during application, youth up to this-safalta
एसएससी सीएचएसएल 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे उम्मीदवार जो सीएचएसएल परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 4 जनवरी 2023 से पहले अपना पंजीकरण कर सकते हैं। एसएससी टियर 1 परीक्षा का आयोजन फरवरी मार्च 2023 में कराएगा। आवेदन करने जा रहे तमाम उम्मीदवारों को ये जानकारी पता होनी चाहिए कि किसे उम्र सीमा में छूट मिल सकती है और किसे नहीं। क्योंकि आवेदन के लिए जो निर्धारित उम्र सीमा आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिए निर्धारित की गई है वो 18 से 27 साल है। इसके बाद जिन कैटेगरी को अपर एज लिमिट में छूट मिलेगी उनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, पूर्व सैनिक, सेना की ड्यूटी के दौरान विदेशी जमीन पर विकलांग हुए जवान, केंद्र सरकार के एससी-एसटी कर्मचारी (जिन्होंने 3 वर्ष काम किया हो), विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं, न्यायिक प्रक्रिया के जरिए अलग हुई महिलाएं जो शादी नहीं करेंगी आदि को 3 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की अपर एज लिमिट छूट दी जाएगी। अगर आप भी सीएचएसएल परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के SSC CHSL Online Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए पूर्व की सीएचएसएल परीक्षाओं में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर सरकारी नौकरी का सपना पूरा किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस 
एसएससी सीएचएसएल सैलरी 

एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीएचएसएल ई बुक 

किन कैटेगरी को नहीं मिलेगी छूट

कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन में कहा है कि उन लड़के लड़कियों को उम्र सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी जिनके मां या बाप एक्स सर्विसमैन हैं। आयोग ने कहा है कि ऐसे कंडीडेट्स अपनी कैटेगरी में एक्स सर्विसमैन न लिखें। इसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की अंतिम तिथि  4 जनवरी 2023
योग्यता  12वीं पास
उम्र सीमा 18-27 वर्ष 
टियर-1 परीक्षा तिथि  फरवरी-मार्च 2023
टियर-2 परीक्षा तिथि  अभी तय नहीं
कुल पद  4500 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed