SSC CHSL 2022: ये गलतियां करेंगे तो छिन जाएगा परीक्षा में शामिल होने का मौका, जानें कैसे क्रैक होगी ये परीक्षा
ऐसे अभ्यर्थी जो 12वीं पास हैं वह सीएचएसएल परीक्षा के लिए 4 जनवरी 2023 से पहले आवेदन कर सकते हैं। SSC CHSL परीक्षा का फरवरी - मार्च 2023 को आयोजन कराएगा। इस वर्ष एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो 12वीं पास हैं वह सीएचएसएल परीक्षा के लिए 4 जनवरी 2023 से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार की स्कैन की हुई रंगीन फोटो जिसका फॉर्मेट (20 केबी से 50 केबी) हो। फोटो की ऊंचाई और चौड़ाई क्रमश: 4.5 गुणा 3.5 सेमी होनी चाहिए। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार की फोटो 3 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने फोटो में कैप और चश्मा न लगा रखा हो। उम्मीदवार का सामने से चेहरा साफ नजर आ रहा हो। ऐसे फोटो को ही आयोग स्वीकार करेगा। अगर आप भी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के SSC CHSL Online Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए पूर्व के वर्षों में हजारों छात्रों ने सीएचएसएल परीक्षा में सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस
एसएससी सीएचएसएल सैलरी
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र
उम्मीदवार की ये गलतियां कराएंगी परीक्षा से बाहर
परीक्षा के दौरान यदि कोई छात्र परीक्षा से जुड़ी सामग्री को परीक्षा केंद्र के बाहर ले जाने का प्रयास करता है। तो उसे 2 वर्ष तक परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। वहीं अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा के दौरान केंद्र छोड़कर जाना भी उसे 2 साल के लिए बैन कर सकता है। अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़े शिक्षकों, जांचकर्ताओं या सुपरवाइजर के साथ गलत व्यवहार करता है तो उसे 3 साल के लिए परीक्षा से वंचित किया जाएगा। परीक्षा के बारे में मनगढ़ंत व झूठी खबरें फैलाने वाले को भी 3 साल के लिए परीक्षा से रोकने का प्रावधान है। परीक्षा प्रश्न पत्र का फोटो खींचने, वीडियो बनाने और शेयर करने वाले को 7 वर्ष तक परीक्षा से बैन कर दिया जाएगा।
टियर 1 परीक्षा सिलेबस
विषय - प्रश्न - पूर्णांक - समय
| अंग्रेजी भाषा | 25 | 50 | 60 मिनट |
| सामान्य अभियोगिता | 25 | 50 | .... |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट | 25 | 50 | .... |
| सामान्य जागरूकता | 25 | 50 | .... |
परीक्षा में टियर-1 परीक्षा में केवल ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल च्वाइस सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में पार्ट-1, 2, 3 व 4 में विभाजित होंगे। साथ ही परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए आधा अंक काट लिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा में प्रश्नों को हल करते समय यह याद रखें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
SSC CHSL Tier-1 में सफलता कैसे हासिल करें?
इस वर्ष सीएचएसएल परीक्षा कितने टियर में आयोजित की जाएगी?
एसएससी सीएचएसएल टियर-1 2023 परीक्षा की क्या कटऑफ रहेगी?
- UR 155.88
- SC 125.16
- ST 115.88
- OBC 145.42
- EWS 127.59
- ESM 82.06
- OH 116.37
- HH 73.80
- VH 99.81
- PwD 61.12