SSC Result 2021: इस दिन जारी होंगे एसएससी सीएचएसएल समेत इन परीक्षाओं के रिजल्ट, यहां देखें शेड्यूल
SSC Results 2021: संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (SSC CHSL) का अंतिम परिणाम, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा (10+2) का SSC CHSL टियर-2 परिणाम और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए सीएपीएफ 2020 परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम भी सितंबर, 2021 में इन तारीखों पर आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (SSC CHSL) का अंतिम परिणाम और संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा (10+2) SSC CHSL का टियर-2 परिणाम 30 सितंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। वहीं, आयोग ने कहा कि सीएचएसएल 2019 स्किल टेस्ट 03 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से ने नवंबर-दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं की सूची और परीक्षा परिणामों की घोषणा की अस्थायी अनुसूची जारी की गई है। उम्मीदवार परीक्षाओं और परिणामों से संबंधित जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in देख सकते हैं।
आयोग ने आगे कहा कि परीक्षा कार्यक्रम कोविड -19 की स्थिति और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अधीन हैं। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए सीएपीएफ 2020 परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम भी 30 सितंबर, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, एसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम 31 दिसंबर, 2021 तक जारी कर दिए जाएंगे।
एसएससी सीएचएसएल 2019-20 की परिणाम तिथियां
- SSC CHSL 2019 टियर-1 परीक्षा : 17 से 19 मार्च, 12 से 16, 19 से 21 और 26 अक्तूबर, 2020
- SSC CHSL 2019 टियर-I परिणाम : 15 जनवरी, 2021
- SSC CHSL 2019 टियर-II परीक्षा तिथि : 14 फरवरी, 2021
- SSC CHSL 2019 टियर-II परिणाम : 30 सितंबर, 2021 (अस्थायी)
एसएससी सीएचएसएल 2018 की परिणाम तिथियां
- एसएससी सीएचएसएल 2018 टियर-1 परिणाम : सितंबर 12, 2019
- एसएससी सीएचएसएल 2018 टियर-II परिणाम : फरवरी 25, 2020
- एसएससी सीएचएसएल 2018 अंतिम परिणाम : 30 सितंबर, 2021 (अस्थायी)
परिणामों की स्थिति रिपोर्ट का सीधा लिंक भी यहां दिया गया है।
एसएससी उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2021 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का पालन करना आवश्यक है।
- चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: 'परिणाम' नाम के आइकन पर क्लिक करें।
- चरण 3: 'सीएचएसएल' नाम के टैब पर क्लिक करें।
- चरण 4: परिणाम कॉलम के तहत यहां क्लिक करें बटन दबाएं।
- चरण 5: एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी,जिसमें योग्य उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे।
- चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित अपडेट और परीक्षा कार्यक्रम और परिणामों से संबंधित जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आधिकारिक वेबसाइट के लि https://ssc.nic.in/ पर विजिट करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।