SSC CHSL 2019: एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी परीक्षा (CHSL) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा कंप्यूटर मोड पर 01 जुलाई से 26 जुलाई 2019 तक आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि अभी एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स ने एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं। ऐसे सभी रीजन्स की वेबसाइट पर आने वाले कुछ दिनों में एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी संबंधित रीजन की वेबसाइट विजिट करते रहें।
SSC CHSL 2019: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दी गई एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां अपने रीजन की क्षेत्रीय वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा। यहां CHSL एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- सामने जो पेज खुलेगा, वहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
बता दें कि SSC CHSL के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च से 4 अप्रैल 2019 तक चली थी। टीयर वन एग्जाम में सफल होने वाले आवेदकों को टीयर 2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। टीयर 2 परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2019 को होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों में करीब 6 हजार पदों को भरा जाएगा।
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।