SSC CGL Tier II परीक्षा के परिणामों का इंतजार जल्द होगा खत्म, टेंटेटिव आंसर-की जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC CGL टियर 2 उत्तर कुंजी 2019: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी सीजीएल टियर -2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार SSC CGL 2 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे SSC आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने SSC CGL की आंसर-की देख सकते हैं।
उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान करके लॉगिन करना होगा।
उम्मीदवार के लिए SSC CGL TIer 2, 2018 परीक्षा 11 सितंबर 2019 से 14 सितंबर 2019 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
SSC CGL 2 अपनी उत्तर कुंजी को कैसे देखें-?
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएं।
- उसके बाद कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (टियर- II) - 2018 की टेंटेटिव उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा जहां आपको उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
- अब दोबारा क्लिक हियर पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- लॉगिन करें और अपनी उत्तर कुंजी देखें।
मुख्य तिथि-
- एसएससी सीजीएल का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 5 मई को जारी किया गया था।
- पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून, 2018 निर्धारित की गई थी।
- सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 25 जुलाई से 20 अगस्त तक आयोजित हुई थी।
- उम्मीदवार 23 सितंबर से 26 सितंबर तक आपत्ति उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इस राज्य में सरकारी नौकरी, स्नातकों को एक लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी
अपनी आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें...
आपत्ति उठाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।