फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Tier 1 Answer Key 2020 Released, check at official website

SSC CGL Answer Key 2020: आयाेग ने जारी की CGL Tier-1 परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलाेड

Mon, 16 Mar 2020 01:19 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2020 Released, check at official website
ssc cgl answer keys
SSC CGL Tier-1 2020 answer key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 16 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी कंबाइन ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर -1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस सीजीएल टियर-1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपनी आंसर-की को अब डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अब आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दे कि अभ्यर्थी 21 मार्च, 2020 को या उससे पहले सुबह 11 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आपत्ति (यदि कोई हो) दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये का शुल्क जमा करना हाेगा। अभ्यर्थी 16 मार्च से 21 मार्च, 2020 तक आपत्तियों को दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन


आयोग द्वारा SSC CGL टियर -1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 3 से 9 मार्च, 2020 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपनी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की आंसर-की  ऐसे करें चेक - 

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : मुख पृष्ठ पर दिए गए आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब दिए गए संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा - 2019 (टियर- I) लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 4 : होम पेज पर एक पीडीएफ खुलेगी, उसमें नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।   
चरण 5 : अब संबंधित परीक्षा वाले विकल्प को सेलेक्ट करें और सबमिट करें। 
चरण 6 : अब स्क्रीन पर संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2019 टियर 1 के नीचे दिए गए Click Here वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 7 : उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज कर, लॉगिन करें। 
चरण 8 : आपके सामने आंसर-की होगी, उसे डाउनलोड करें। 
चरण 9 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 
SSC CGL टियर -1 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed