{"_id":"62c7eb51fa62660078241d7c","slug":"ssc-cgl-result-2020-for-tier-3-announced-at-ssc-nic-in-check-here-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC CGL Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर-3 परीक्षा के परिणाम जारी हुए, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC CGL Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर-3 परीक्षा के परिणाम जारी हुए, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Fri, 08 Jul 2022 04:44 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 08 Jul 2022 04:44 PM IST
सार
SSC CGL Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल 2020 की टियर-3 परीक्षा का आयोजन इस साल 6 फरवरी, 2022 को किया गया था।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Tier 3 Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-3 परीक्षा, 2020 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को गुरुवार 7 जुलाई, 2022 की रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी-:
विज्ञापन
SSC CGL Tier 3 Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल 2020 की टियर-3 परीक्षा का आयोजन इस साल 6 फरवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट ऑडिटर ऑफिसर (AAO), जूनियर स्टैटिसटिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिसटिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड-2 समेत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- SSC CGL TIER 3 Result Out

SSC CGL Tier 3 Result 2022: क्या होगा अगला चरण?
एसएससी की ओर से जारी किए गए इस भर्ती परीक्षा के परिणाम में कुल 19540 उम्मीदवारों ने अगले चरण के लिए योग्यता प्राप्त की है। सफल उम्मीदवारों को अब स्किल टेस्ट और, दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण का आयोजन 4 और 5 अगस्त 2022 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस को चेक करें।

SSC CGL Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
- उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल 2020 टियर-3 परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।