फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Recruitment 2021: There is a decrease in the number of vacancies every year in CGL recruitment, know how many posts can be recruited this time Safalta

SSC CGL Recruitment 2021: CGL भर्ती में हर साल हो रही है रिक्तियों की संख्या में कमी, जानें इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती

Sat, 25 Dec 2021 09:48 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 25 Dec 2021 09:48 AM IST
सार

CGL भर्ती 2021 के लिए SSC ने नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL Recruitment 2021: There is a decrease in the number of vacancies every year in CGL recruitment, know how many posts can be recruited this time Safalta
SSC CGL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि आयोग ने कुछ दिनों पहले अपना एग्जाम कैलेंडर जारी करके अभ्यर्थियों को इस संबंध में सूचना दी थी। CGL 2021 के लिए 23 दिसंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी तक चलेगी। आयोग के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Foundation Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कम हो रही है रिक्तियों की संख्या :

SSC ने CGL भर्ती 2021 के लिए तारिखों का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा होगी कि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हो रही है। दरअसल CGL भर्ती 2018 के जरिए जहाँ 11105 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी, वहीं CGL भर्ती में यह संख्या घटकर 8421 हो गई। SSC द्वारा अभी CGL भर्ती 2020 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या महज 7035 है। अभ्यर्थी पिछले कुछ सालों में CGL भर्ती में रिक्तियों की संख्या का ट्रेंड देखते हुए यह समझ सकते हैं कि इसमें लगातार कमी आ रही है।

विज्ञापन

इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :

CGL भर्ती 2021 में रिक्तियों की संख्या को लेकर SSC ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। पिछले कुछ सालों से इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है, इसलिए यह संभव है कि आयोग इस बार रिक्तियों की संख्या में कुछ वृद्धि कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed