फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Recruitment 2021: After getting selected in CGL recruitment, how much salary is available and on which posts you get the opportunity to work, know here Safalta

SSC CGL Recruitment 2021: CGL भर्ती में चयनित होने के बाद मिलती है कितनी सैलरी और किन पदों पर मिलता है काम करने का मौका, जानें यहाँ

Thu, 23 Dec 2021 01:19 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 23 Dec 2021 01:19 PM IST
सार

CGL भर्ती के लिए SSC 23 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी करेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगी।

विज्ञापन
SSC CGL Recruitment 2021: After getting selected in CGL recruitment, how much salary is available and on which posts you get the opportunity to work, know here Safalta
SSC CGL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है और इस एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन 23 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही SSC इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 23 दिसंबर से शुरू कर देगी जो कि 23 जनवरी तक चलेगी। आयोग के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। CGL भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Complete Foundation Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती :

CGL भर्ती देश भर में काफी प्रतिष्ठित है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इस भर्ती प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, अस्सिटेंट इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्ससाइज), असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर , स्टेटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड 2, ऑडिटर, अकाउंटेंट/ जूनियर अकाउंटेंट, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क, टैक्स अस्सिटेंट तथा अपर डिवीजन क्लर्क जैसे पदों पर नियुक्त किया जाता है।

विज्ञापन

कितनी मिलती है सैलरी :

इस भर्ती के अंतर्गत लेवल 8, लेवल 7, लेवल 6, लेवल 5 और लेवल 4 जैसे कुल 5 पे लेवल के पोस्ट आते हैं। इन पांचों पे लेवल के पदों पर सैलरी अलग अलग होती है। 8 वे पे लेवल के तहत आने वाले पदों के लिए वेतनमान 47600 रुपये से 151100 रुपये होगा। जबकि, 7 पे लेवल के पदों पर वेतनमान 44900 रुपये से 142400 रुपये, 6 पे लेवल के पदों पर वेतनमान 35400 रुपये से 112400 रुपये, 5 पे लेवल के पदों पर वेतनमान 29200 रुपये से 92300 रुपये तथा 4 पे लेवल के पदों पर वेतनमान 25500 रुपये से 81100 रुपये होगा। CGL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आकर्षक सैलरी के साथ अन्य कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed