SSC CGL Exam 2022 : पिछले सालों में कटऑफ व रिक्तियों का ये था गणित, इस बार ऐसे पार होगी कटऑफ, जानें यहां
एसएससी द्वारा CGL भर्ती 2022 के अंतर्गत गुरूवार से पहले टियर की परीक्षा शुरू कर दी गई है। ये परीक्षा 13 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर से 13 अक्टूबर 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा में दो हफ्ते के अंदर 31 लाख के करीब अभ्यर्थी हिस्सा लेने जा रहे हैं।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली यह भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। SSC ने इस साल की CGL भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर 2022 से 13 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। आयोग अब इसके लिए पहले चरण की परीक्षा एक दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर के बीच आयोजित करने जा रहा है। आयोग इस परीक्षा के जरिये 20 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करेगा। इसलिए CGL की यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहद ही सुनहरा अवसर है। वहीं इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को निगेटिव मार्किंग से बचाने और परीक्षा के इन अंतिम दिनों में उन्हें कोर्स का कम्प्लीट रिवीजन करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने भी एक खास कोर्स SSC CGL Vijeta : Subscribe Now शुरू किया है। इस खास कोर्स को अभ्यथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभी बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए आप आज ही इस कोर्स से जुड़ें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीजीएल 2022 सिलेबस
एसएससी सीजीएल 2022 सैलरी
एसएससी सीजीएल 2022 मॉक टेस्ट
एसएससी सीजीएल 2022 पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी सीजीएल 2022 ईबुक
पिछली भर्तियों में ये रही है कटऑफ
SSC द्वारा CGL भर्ती 2021 के जरिये 7,686 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आयोजित की गई टियर-1 की परीक्षा में एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 94.58 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 81.52 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 117.87 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 109.64 मार्क्स तथा जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 130.18 मार्क्स गया था। वहीं CGL भर्ती 2020 में रिक्तियों की संख्या 7035 थी और इसके CBT में एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 100.94 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 93.76 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 119.24 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 109.22 मार्क्स तथा जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 132.38 मार्क्स गया था।
इस बार कैसे पार कर सकेंगे कटऑफ
CGL की वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या तो 20 हजार से अधिक है, लेकिन इसमें काफी संख्या में अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए इसमें सफलता हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि आप एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में सिलेबस का कम्प्लीट रिवीजन करें और इसमें सफलता हासिल करें। आप इन बचे हुए दिनों में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इस परीक्षा की बिल्कुल मुफ्त तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SSC CGL Vijeta Course से ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं। इस खास कोर्स में आपको चुनिंदा टॉपिक्स पर 80 घंटे की सेल्फ-पेस क्लास में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। साथ ही इस कोर्स में उन्हीं टॉपिक्स को कवर किया जाएगा, जिनसे पिछली परीक्षाओं में सवाल पूछे गए हैं। इसके अलावा इसमें प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट का भी अभ्यास करवाया जाएगा और दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन और डाउट्स क्लीयरिंग सेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए आप आज ही इस कोर्स से जुड़ें और CGL भर्ती में चयनित होने के अपने सपने को पूरा करें।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CTET, SSC CGL, यूपी लेखपाल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।