SSC CGL Result: ढाई साल बाद जारी हुआ परीक्षा परिणाम, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2017 के अंतिम परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो SSC CGL 2017 भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने परीक्षा परिणाम को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।
बता दें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई थी। जिनमें से असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 599 पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 50 पद और 30 अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं। इस तरह कुल 7471 पदों को शामिल किया गया है। इस प्रकार एसएससी सीजीएल-2017 के जरिए 8120 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है।
गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 31 अगस्त, 2018 को परीक्षा परिणाम के जारी होने पर रोक लगा दी थी। SSC CGL पेपर लीक के आरोप के कारण भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पेपर लीक के आरोप की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
सीबीआई जांच होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई, 2019 को इस परीक्षा परिणाम पर लागी रोक हटा दी। अब वे उम्मीदवार जो इतने लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबर आई है। आप अपने परिणाम को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दी गई सीधे लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
सफलता क्लास के बारे में और जाननें के लिए https://www.amarujala.com/safaltaclass-ssc2019 पर क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढें: UPPSC: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास जल्द करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढें: Sarkari Naukri LIVE Updates: रेलवे समेत कई विभागों हो रही हैं भर्तियां, यहां लें पूरी जानकारी