SSC CGL Bharti 2022 : चयन प्रक्रिया पूरा होने में लग सकता है कितना समय, CBT 1 में लागू होंगे कौन से खास नियम?
कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 से शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए आयोग तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 सितंबर 2022 से कर दी है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिएआठ अक्तूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती बेहद ही सुनहरा अवसर लेकर आई है। दरअसल इसके जरिये SSC भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं इसमें हिस्सा लेने केलिए उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इससे संबंधित पूरी जानकारी देख सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया पूरा होने में लग सकता है कम समय :
SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली CGL की पिछली भर्तियों में चयन प्रक्रिया पूरा होने में काफी समय लगता था। हालांकि इस बार चयन प्रक्रिया में बदलाव और इसे छोटा किये जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अब अभ्यर्थियों को काफी कम समय में नौकरी मिल जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले CGL भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाता था और इसके लिए चयन प्रक्रिया पूरा होने में 15 से 20 महीने का समय लगता था। वहीं चयन प्रक्रिया में बदलाव के बाद अब चयन प्रक्रिया 8 से 10 महीने में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानें टियर 1 में लागू होंगे कौन से खास नियम :
SSC द्वारा CGL भर्ती 2022 के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इसके लिए टियर 1 की परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन कीव्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग ने अधिसूचना के पैरा 13.2 में इस संबंध में जानकारी दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग की भीव्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.50 मार्क्स काट लिया जाएगा।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।