फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL admit card 2019 2020 download direct link via offcial website ssc nic in

SSC CGL 2019-20: एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 20 Feb 2020 12:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 20 Feb 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
SSC CGL admit card 2019 2020 download direct link via offcial website ssc nic in
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : SSC

कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) की संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (Combined Graduate Level - CGL  Exam) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी जोन्स के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। एसएससी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन देशभर में 2 से 11 मार्च 2020 तक किया जाएगा। लाखों की संख्या में देशभर से उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


एसएससी द्वारा सीजीएल परीक्षा 2019-20 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट (SSC Official website) पर जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक आपको इस खबर में भी दिया जा रहा है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : SSC Jobs: सैकड़ों पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा (SSC CGL Exam) के माध्यम से केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों (जैसे - असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, आदि) पर नियुक्तियां दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020: दिल्ली में स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी के मौके, आवेदन का आखिरी मौका

इसके लिए एसएससी पहले कंप्यूटर मोड पर परीक्षा लेगा। इसके बाद विस्तृत परीक्षा होगी। दोनों में सफल होने के बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा। मार्च में होने वाली पहले चरण की परीक्षा से SSC CGL 2019 के अधिसूचित पदों को भरा जाएगा। SSC CGL 2020 के लिए अधिसूचना 15 सितंबर 2020 को जारी की जाएगी।

SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
SSC CGL 2019 2020 Admit Card डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed