SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर-2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, उम्मीदवार ऐसे चेक करें अपने अंक
SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। उत्तर कुंजी के साथ आयोग ने प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किया है। उम्मीदवार इसकी मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर 2 परीक्षा 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और अंक देख सकते हैं। ये जानकारी 4 अप्रैल शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी, इसके बाद इसे हटा दिया जाएगा।
18,174 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश
एसएससी ने 12 मार्च 2025 को सीजीएल परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था। इस परिणाम में 18,174 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसा दी गई है। अब उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा, जिसे संबंधित विभाग आयोजित करेंगे।
इन उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए
एसएससी ने बताया कि 1,267 उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम रोक दिए गए हैं, जबकि 253 उम्मीदवारों के परिणाम अस्वीकृत, प्रतिबंधित या रद्द कर दिए गए हैं।
SSC CGL 2024 की प्रमुख तिथियां
- टियर 1 परीक्षा का परिणाम: 5 दिसंबर 2024
- टियर 2 परीक्षा (CBT): 18, 19, 20 और 31 जनवरी 2025
- अंतिम परिणाम जारी: 12 मार्च 2025
- अंकों और उत्तर कुंजी की उपलब्धता: 18 मार्च से 17 अप्रैल 2025 (शाम 6 बजे तक)
महत्वपूर्ण निर्देश
- दस्तावेज सत्यापन के बाद संबंधित विभाग नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- यदि किसी अनुशंसित उम्मीदवार को छह महीने के भीतर नियुक्ति पत्र नहीं मिलता, तो उसे आवंटित विभाग से तुरंत संपर्क करना होगा।
- SSC कोई आरक्षित सूची या प्रतीक्षा सूची जारी नहीं करेगा, और शेष रिक्तियां अगले वर्ष की भर्ती प्रक्रिया में जोड़ दी जाएंगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि आगे किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी और अंक
- उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी, स्कोरकार्ड और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करें।
- इसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट करके सुरक्षित रखें।