फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2024 Option-cum-preference deadline extened; Submit choices till 2 March 11:59 PM at ssc.gov.in

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल के लिए विकल्प-सह-वरीयता जमा करने का एक और मौका, इस दिन तक पूरी कर लें प्रक्रिया

Thu, 27 Feb 2025 10:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 10:01 PM IST
सार

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरने की समयसीमा को आगे बढ़ाया है। पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, इसके लिए अंतिम तिथि 27 फरवरी थी जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
 

विज्ञापन
SSC CGL 2024 Option-cum-preference deadline extened; Submit choices till 2 March 11:59 PM at ssc.gov.in
SSC CGL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC CGL Option-Cum-Preference: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए विकल्प-सह-वरीयता जमा करने के लिए उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। ताजा नोटिस के अनुसार, सीजीएल के लिए उम्मीदवार अब विकल्प-सह-वरीयता 2 मार्च 2025 तक जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसएससी विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरने के लिए उपलब्ध विंडो 2 मार्च (रात्रि 11:59) बजे बंद कर देगा। संबंधित उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉगिन करने के बाद कर सकेंगे जमा

एसएससी द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी शाम 5 बजे तक थी, जिसे अब 2 मार्च रात्रि 11:59 बजे तक विस्तारित कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी पिछली समयसीमा तक विकल्प-सह-वरीयता जमा नहीं कर पाए थे, उन्हें एक और अवसर मिल गया है।

उम्मीदवारों को उम्मीदवार के लॉग-इन टैब के माध्यम से लॉग इन करना होगा और “मेरा आवेदन” टैब के तहत अपने पसंदीदा पदों और विभागों का चयन करना होगा।

एसएससी सीजीएल 2024 के लिए अंतिम रिक्ति विवरण

आयोग ने सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए अंतिम रिक्तियों की भी घोषणा पहले ही कर चुका है। आधिकारिक अंतिम रिक्ति पीडीएफ के अनुसार, इस वर्ष कुल 18,174 पद भरे जाएंगे। इसमें से 7,567 रिक्तियां अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए, 2,762 अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 1,606 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए, 4,521 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए और 1,718 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए हैं।

आयोग की ओर से यह स्पष्ट किया गया था कि बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे केवल उन्हीं पदों का चयन करें जो उनकी दिव्यांगता के लिए उपयुक्त हैं। यदि किसी PwBD उम्मीदवार को उसकी दिव्यांगता के लिए अनुपयुक्त माने जाने वाले पद के लिए चुना जाता है, तो संबंधित विभाग द्वारा उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed