SSC CGL 2024: जल्द जारी होने वाला है एसएससी सीजीएल का नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा पंजीकरण
SSC CGL Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीजीएल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। आयोग 24 जून को एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा, जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Notification 2024 Date: एसएससी द्वारा सीजीएल एग्जाम का नोटिफिकेशन पहले ।। जून को जारी किया जाना था। वहीं, अभ्यर्थियों को ॥ जुलाई तक आवेदन करने का समय दिया गया था। हालांकि, अब नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।
आयोग द्वारा सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन पहले 11 जून को जारी किया जाना था। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित थी। हालांकि, संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, अब अधिसूचना 24 जून को जारी की जाएगी और आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 24 जुलाई तक का समय मिलेगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
SSC CGL 2024 Exam: कब व कैसे होगी परीक्षा?
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्तूबर में किया जाएगा। टियर 2 परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। गौरतलब है कि टियर-1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
SSC CGL 2024: कौन कर सकता है आवेदन
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इसके अलावा, अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना जारी होने पर उसे पढ़ें।
ऐसे करें आवेदन
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद, एसएससी सीजीएल के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।