SSC CGL 2022 : टियर-2 का एसएससी सीजीएल में बदला पूरा पैटर्न, जानिए आयोग ने बनाए क्या नए नियम
CGL परीक्षा 2022 में कर्मचारी चयन आयोग ने कई सारे बदलाव किए हैं। टियरों की संख्या 4 से घटाकर 2 कर दी है। वहीं एग्जाम पैटर्न भी बदल दिया है। एसएससी टियर -1 का दिसम्बर 1 से 13 तक आयोजन करने जा रहा है। जिसके बाद टियर 2 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक दिसम्बर से आयोजित होने जा रही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2022 में बहुत सारे बदलाव कर दिए हैं। ये बदलाव एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जानना बहुत जरूरी है। वह ग्रेजुएट अभ्यर्थी जो पहले 4 चरणों में एसएससी सीजीएल की परीक्षा देते थे। अब उन्हें सिर्फ दो चरणों में यह परीक्षा देनी होगी। पहला चरण सभी के लिए अनिवार्य होगा। इसके अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। क्योंकि इसे क्वालीफाइंग नेचर का माना गया है। टियर-2 परीक्षा को लेकर भी एसएससी ने कुछ बदलाव किए हैं। जिसके मुताबिक टियर 2 में आने वाले 3 पेपरों में पहला पेपर हर पोस्ट के लिए अनिवार्य है। वहीं दूसरा पेपर जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर के लिए आवेदन किया है वह देंगे। वहीं पेपर 3 असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर-असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के लिए होगा। नए नियमों के मुताबिक एसएससी सीजीएल टियर-2 के अंक ही अंतिम चयन के लिए उपयोग किए जाएंगे। एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 की आप भी तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए SSC CGL Score Booster Batch : Join Now की सहायता ले सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका स्कोर बढ़ेगा बल्कि पहली बार में ही आपका टियर-1 भी क्लीयर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीजीएल ईबुक्स
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र
ये होगा टियर-2 के तीनों पेपरों का सिलेबस
| Section | Module | Subject | Question | Marks | Time |
| पेपर-1
सेक्शन-A |
1 | गणित अभियोग्यता | 30 | 90 | 1 घंटा |
| 2 | रीजनिंग एवं जनरल इंटेलीजेंस | 30 | 90 | ||
| सेक्शन-B | 1 | अंग्रेजी भाषा एवं कांप्रीहेंसन | 45 | 135 | 1 घंटा |
| 2 | सामान्य जागरूकता | 25 | 75 | ||
| सेक्शन-C | 1 | कम्प्यूटर नॉलेज टेस्ट | 20 | 60 | 15मि. |
| 2 | डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट | 15मि. | |||
| पेपर-2 | स्टेटिक्स | 100 | 200 | 2 घंटा | |
| पेपर-3 | जनरल स्टडीज | 100 | 200 | 2 घंटा | |