फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2022: This one mistake can end the job opportunity, know how much competition is there -safalta

SSC CGL 2022 : इस एक गलती से खत्म हो सकता है नौकरी का मौका, जानें इस भर्ती में कितना है कॉम्प्टीशन

Fri, 04 Nov 2022 05:42 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 05:42 PM IST
सार

CGL भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 13 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गये थे। इस भर्ती के लिए अब पहले टियर की परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जायेगी।

विज्ञापन
SSC CGL 2022: This one mistake can end the job opportunity, know how much competition is there -safalta
SSC CGL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा निकाली गई कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। दरअसल आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 सितंबर से की थी और अभ्यर्थियों से 13 अक्तूबर 2022 तक आवेदन मांगे थे। अब इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी। SSC ने CGL भर्ती 2022 के जरिए 20 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। साथ ही आयोग ने इस बार से CGL भर्ती की चयन प्रक्रिया में भी काफी बदलाव किया है। दरअसल अब इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ टियर-1 व टियर-2 के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले अभ्यर्थियों को इस भर्ती में चयनित होने के लिए चार टियर के टेस्ट्स में हिस्सा लेना पड़ता था। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL (Tier-1 & Tier 2) पराक्रम बैच 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस एक गलती से खत्म हो सकता है नौकरी का मौका :

CGL भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को यह बात ध्यान में रखनी थी कि उनकी फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो। साथ ही यह फोटो बिना टोपी, चश्मे के हो तथा फोटो में सामने से चेहरा साफ नजर आना चाहिए। इसके अलावा यह फोटो नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए थी। अभ्यर्थी इस भर्ती में फोटो अपलोड करने से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन के एनेक्सचर 5 को देख सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी ने फोटो अपलोड करने में कोई गलती कर दी है तो आयोग उनका आवेदन रद्द कर सकता है। हालांकि इससे पहले SSC ने अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार का एक मौका दिया है। दरअसल अभ्यर्थी 19 से 20 अक्तूबर के बीच अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस भर्ती में कितना है कम्प्टीशन :

CGL भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। दरअसल 8421 पदों के लिए आयोजित की गई CGL भर्ती 2019 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं CGL भर्ती 2018 के पहले टियर की परीक्षा में 8.37 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इसके जरिये 11105 पदों को भरा जाना था। इस हिसाब से देखा जाए तो पिछली CGL भर्तियों में एक सीट के लिए औसतन 100 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते थे। CGL भर्ती 2022 में रिक्तियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसलिए CGL भर्ती 2022 में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें
एसएससी सीजीएल ई-बुक्स  
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed