लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2022 Staff Selection Commission released the admit cards for the Combined Graduate Level Examination

SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल टियर-1 के प्रवेश-पत्र जारी, परीक्षा एक दिसंबर से होगी शुरू

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 05:58 PM IST
सार

SSC CGL 2022 Exam Hall Ticket: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा - SSC CGL 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।


 

SSC CGL 2022 Staff Selection Commission released the admit cards for the Combined Graduate Level Examination
SSC CGL Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CGL 2022 Exam Hall Ticket: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा - SSC CGL 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एसएससी सीजीएल टियर-वन लिखित परीक्षा एक दिसंबर, 2022 से 13 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। 


एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर / पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा। परीक्षा 60 मिनट की समय अवधि के साथ एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा के प्रारूप में होगी। 200 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है। वहीं, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आईएमडी परीक्षा, 2022 (CBE) में वैज्ञानिक सहायक 14 दिसंबर, 2022 से 16 दिसंबर, 2022 के लिए निर्धारित है। 

SSC CGL 2022 Exam टियर-1 प्रवेश-पत्र कैसे करें डाउनलोड?

  1.                 
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    
    
                    
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट Ssc.nic.in पर जाएं। 
  2.                 
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    
    
                    
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    इसके बाद वेबसाइट के एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं। 
  3.                 
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    
    
                    
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    अब, अपने क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट के लिए URL खोलें। 
  4.                 
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    
    
                    
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं या नोटिस बोर्ड पर लिंक देखें। 
  5.                 
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    
    
                    
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    मांगी गई जानकारी देकर लॉग इन करें। 
  6.                 
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    
    
                    
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 
  7.                 
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    
    
                    
                    
                    
    
                                                    
                    
                                                                                                    
                                     
                    प्रवेश पत्र पर विवरण जांचें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed