फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2022: Exam will be held in December, know what can be the number of vacancies and how many -safalta

SSC CGL 2022 : दिसंबर में होगी परीक्षा, जानें क्या हो सकती है रिक्तियों की संख्या और आएंगे कितने कठिन प्रश्न

Sat, 15 Oct 2022 11:25 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sat, 15 Oct 2022 11:25 AM IST
सार

CGL भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्तूबर 2022 को समाप्त हो गई है। इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जायेगी।

विज्ञापन
SSC CGL 2022: Exam will be held in December, know what can be the number of vacancies and how many -safalta
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर 2022 से 13 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे और अब इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब आयोग अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का मौका देगी और अभ्यर्थी अपने आवेदन में 19 अक्तूबर से 20 अक्तूबर के बीच सुधार कर सकेंगे। गौरतलब है कि SSC की इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का चयन भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए किया जाता है। CGL भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालेअभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें हिस्सा लेने के लिए लाखों अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

विज्ञापन

दिसंबर में होगी परीक्षा :

SSC ने इस साल से CGL भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है और अब इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ दो चरण के टेस्ट्स के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले क्वालीफाइंग नेचर की टियर 1 की परीक्षा में हिस्सा लेना होगा और यह परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आएंगे कितने कठिन प्रश्न :

CGL भर्ती के टियर 1 में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन तथा क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंको के 100 प्रश्नपूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के CBT 1 में पूछे जाने वाले जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस तथा अंग्रेजी टॉपिक्स के प्रश्न जरूरी शैक्षणिक योग्यता के स्तर यानी ग्रैजुएशन के स्तर के होंगे। वहीं क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड टॉपिक के प्रश्न दसवीं के स्तर के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हो सकती है रिक्तियों की संख्या :

SSC ने इस भर्ती के जरिए बंपर बहाली किये जाने का ऐलान किया है। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के जरिये तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि आयोगद्वारा पदों की वास्तविक संख्या की जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इसके जरिए तकरीबन 20,800 से 20,900 पदों पर भर्ती कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed