Sarkari Naukri 2022: इस विभाग के अंतर्गत निकलीं हजारों पदों पर सरकारी भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
SSC CBIC/CBN Havaldar Recruitment: योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विस्तार
SSC CBIC/CBN Havaldar Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय के तहत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में सामान्य केंद्रीय सेवा ग्रुप 'सी' नन गैजैटेड, गैर-मंत्रालयी पदों पर हवलदार की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
SSC CBIC/CBN Havaldar Recruitment: तीन हजार से अधिक पदों पर भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CBIC/CBN Havaldar भर्ती के माध्यम से कुल 3, 606 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 सीबीटी परीक्षा, पीईटी/पीएसटी, पेपर-2 और दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित केंद्रों पर नियुक्ति दी जाएगी।
SSC CBIC/CBN Havaldar Recruitment: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
CBIC/CBN Havaldar भर्ती के लिए आवेदन की शुरूआत हो चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
SSC CBIC/CBN Havaldar Recruitment: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 22 मार्च, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 30 अप्रैल, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 5 मई से 9 मई, 2022 तक।
- पेपर-1 (सीबीटी) - जुलाई, 2022
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें। उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।