फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Admit Card 2022 ssc released admit card for phase 9 recruitment exam for uttar pradesh division sarkari naukri

SSC Admit Card 2022: एसएससी ने उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लिए फेज-9 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 02 Mar 2022 06:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Mar 2022 06:41 PM IST
सार

SSC Admit Card 2022: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ अपना एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आए। 
 

विज्ञापन
SSC Admit Card 2022 ssc released admit card for phase 9 recruitment exam for uttar pradesh division sarkari naukri
SSC Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), मध्य क्षेत्र ने उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लिए फेज 9 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


SSC Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से यूपी क्षेत्र के लिए फेज-9 भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 मार्च, 2022 से लेकर 16 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से जारी किए गए प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और क्रमांक परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। 
विज्ञापन


SSC Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब अपना मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  4. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

SSC Admit Card 2022: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ अपना एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed