फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Admit Card 2022 Sarkari Naukri for various regions selection post 9 released at ssc.nic.in 

SSC Admit Card 2022: एसएससी ने 9वें चरण की भर्ती प्रक्रिया के प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 29 Jan 2022 09:40 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 29 Jan 2022 09:40 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर की चयनित पदों के लिए परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Admit Card 2022 Sarkari Naukri for various regions selection post 9 released at ssc.nic.in 
SSC Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर की चयनित पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती परीक्षा 1 फरवरी, 2022 से 10 फरवरी, 2022 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

एसएससी की 9वें चरण की भर्ती प्रक्रिया के तहत तीन हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए तैयारी करें। प्रवेश पत्र में नाम, रोल नंबर व परीक्षा से जुड़ो दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार उत्तरी क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, उत्तर पूर्वी क्षेत्र, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, मध्य प्रदेश क्षेत्र, कर्नाटक केरल क्षेत्र जैसे क्षेत्रों में भर्ती के लिए उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर दिशा-निर्देशों का करें पालन

उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से एसएससी भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यास कर सकते हैं। एसएससी भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवार शारीरिक दूरी का पालन करते रहें। साथ ही मुंह पर मास्क लगाएं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया सिंतबर, 2021 में शुरू हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 

SSC Admit Card 2022 को ऐसे करें डाउनलोड 

  • कर्मचारी चयन आयोग की मुख्य वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  •  सबसे ऊपर 'एडमिट कार्ड' बटन पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवार लागू क्षेत्रीय वेबसाइट के लिए आवश्यक लिंक पर जाएं। 
  • अब उम्मीदवार उपलब्ध चयनित पदों की ऑनलाइन परीक्षा के उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवार सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।
  • अपने प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed