SSB Sports Quota Bharti: एसएसबी खेल कोटा में कॉन्स्टेबल बनने का मौका, 10वीं पास होना जरूरी
SSB Constable Vacancy: एसएसबी में जीडी कॉन्स्टेबल स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
SSB Constable GD Sports Quota Recruitment: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) की भर्ती की जा रही है। एसएसबी जीडी कॉन्स्टेबल खेल कोटा भर्ती के लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुका है। इच्छुक और योग्य पुरुष -महिला उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 तक है।
SSB Constable आयु सीमा
एसएसबी कॉन्स्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा 2023 भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही खेल कौशल भी होना चाहिए।
SSB Bharti आवेदन शुल्क
एसएसबी कॉन्स्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
SSB Vacancy वेतन
एसएसबी कॉन्स्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 से 69100 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा।
SSB Constable GD चयन प्रक्रिया
-
रैली/खेल परीक्षण स्थल पर दस्तावेज सत्यापन
-
फील्ड ट्रायल और स्किल टेस्ट जिसमें खेल उपलब्धियों की जांच और फील्ड ट्रायल शामिल है
-
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
-
मेडिकल जांच