फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SPPU Faculty Recruitment 2024 know how to Apply at unipune.ac.in

SPPU Recruitment 2024: इस विश्वविद्यालय में फैकल्टी पदों पर नौकरी का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें

Thu, 04 Jan 2024 11:52 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 04 Jan 2024 11:52 AM IST
सार

SPPU Recruitment 2024: एसपीपीयू ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SPPU Faculty Recruitment 2024 know how to Apply at unipune.ac.in
sppu jobs - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

SPPU Faculty Recruitment 2024: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसपीपीयू की आधिकारिक वेबसाइट unipune.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 01 जनवरी, 2024 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 तक है

विज्ञापन

SPPU Recruitment रिक्तियों का विवरण

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में फैकल्टी पदों पर 111 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं।

  • प्रोफेसर: 32 पद

  • एसोसिएट प्रोफेसर: 32 पद

  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 47 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

SPPU Recruitment 2024 आवेदन शुल्क

एसपीपीयू फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

SPPU Faculty Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से प्रासंगिक विषय में मास्टर डिग्री या पीएचडी उत्तीर्ण होना चाहिए। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

SPPU वेतन

  • प्रोफेसर: लेवल 14, शुरुआती वेतन 1,44,200 रुपये

  • एसोसिएट प्रोफेसर: लेवल 13ए, शुरुआती वेतन 1,31,400 रुपये

  • असिस्टेंट प्रोफेसर: लेवल 10, शुरुआती वेतन 57,700 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed