{"_id":"68ad519fd64bc8a2760e2c42","slug":"sports-quota-recruitment-2025-golden-opportunity-for-government-jobs-in-tamil-nadu-apply-by-september-24-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports Quota Recruitment: तमिलनाडु में खेल कोटा के तहत सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 24 सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sports Quota Recruitment: तमिलनाडु में खेल कोटा के तहत सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 24 सितंबर तक करें आवेदन
Tue, 26 Aug 2025 11:49 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:49 AM IST
सार
TN Government Jobs 2025: तमिलनाडु सरकार ने 3% खेल कोटा के तहत सरकारी विभागों और पीएसयू में नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 है।
विज्ञापन
Tamil Nadu Sports Quota Jobs 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
Tamil Nadu Sports Quota Jobs 2025: तमिलनाडु में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य सरकार ने 3% खेल कोटा (Sports Quota) के तहत सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) में नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य खिलाड़ी 24 सितंबर 2025 तक http://www.sdat.tn.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (SDAT) की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह अवसर उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने 1 जनवरी 2018 के बाद ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेल, वर्ल्ड चैंपियनशिप या पैरालंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया या पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (SDAT) की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह अवसर उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने 1 जनवरी 2018 के बाद ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेल, वर्ल्ड चैंपियनशिप या पैरालंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया या पदक जीता है।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
- अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी (Olympics, Commonwealth Games, Asian Games, World Championships आदि)।
- राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल गेम्स या मान्यता प्राप्त खेल महासंघ द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
- केवल सीनियर लेवल प्रतियोगिताएं ही मान्य होंगी।
Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
तमिलनाडु सरकार द्वारा निकाली गई इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि पैरा-एथलीट्स के लिए यह सीमा बढ़ाकर 50 वर्ष कर दी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का तमिलनाडु का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, प्रत्येक पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना भी जरूरी है।
विज्ञापन