फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Soon the problems of the candidates will be resolved-safalta

RRB Group D Exam 2022: जल्द ही अभ्यर्थियों की समस्याओं का होगा समाधान, ग्रुप D भर्ती में क्या लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था

Tue, 08 Mar 2022 06:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 08 Mar 2022 06:09 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे और इसमें हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने

विज्ञापन
Soon the problems of the candidates will be resolved-safalta
RRB - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल इस भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई कमिटी ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्ट मिलने के बाद अब रेलवे जल्द ही इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पर फैसला ले सकती है। 1.03 लाख पदों के लिएआयोजित की जा रही इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे लेकिन परीक्षा एजेंसी के चयन में देरी औरकोरोना महामारी की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया :

इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही रेलवे द्वारा इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में एक और लेवल की परीक्षा (CBT 2)जोड़ने के लिए जो नोटिस जारी किया गया था, उसके मुताबिक भी CBT 1 और CBT 2 दोनों में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जानी थी। हालांकि, इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन एक चरण की लिखित परीक्षा या दो चरण की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, इस संबंध में रेलवे जल्द ही अभ्यर्थियों से जानकारी साझा करेगी। 

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

ग्रुप D भर्ती के CBT 1 में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य चेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञानसेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। CBT 1 में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगीऔर प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed