इक नज़र बस मुस्कुरा कर देख लो,
फिर हमें तुम आज़मा कर देख लो ।
खूं लिखेगा नाम उन का फ़र्श पर ,
दिल पे तुम आरी चला कर देख लो।
रश्क हो जाएगा तुम से चांद को,
ज़ुल्फ़ चेहरे से हटा कर देख लो।
मेरी ग़ज़लों में तुम्हारा ज़िक्र है ,
तुम जो चाहो गुनगुना कर देख लो।,
एक मालिक है सभी की रूह का,
इल्म का चश्मा लगा कर देख लो।
- अरुण शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X