RRB Group D Exam 2022: जल्द ही अभ्यर्थियों की समस्याओं का होगा समाधान, ग्रुप D भर्ती में क्या लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था
ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे और इसमें हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल इस भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई कमिटी ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्ट मिलने के बाद अब रेलवे जल्द ही इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पर फैसला ले सकती है। 1.03 लाख पदों के लिएआयोजित की जा रही इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे लेकिन परीक्षा एजेंसी के चयन में देरी औरकोरोना महामारी की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
क्या लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया :
इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही रेलवे द्वारा इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में एक और लेवल की परीक्षा (CBT 2)जोड़ने के लिए जो नोटिस जारी किया गया था, उसके मुताबिक भी CBT 1 और CBT 2 दोनों में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जानी थी। हालांकि, इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन एक चरण की लिखित परीक्षा या दो चरण की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, इस संबंध में रेलवे जल्द ही अभ्यर्थियों से जानकारी साझा करेगी।
किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
ग्रुप D भर्ती के CBT 1 में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य चेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञानसेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। CBT 1 में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगीऔर प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट लिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।