फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SHSB Bihar ANM Recruitment 8853 Vacancies Notified Apply Online

बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी: 8 हजार से ज्यादा नौकरियां, 21 जुलाई तक करें आवेदन

Mon, 05 Jul 2021 11:51 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 05 Jul 2021 11:51 AM IST
सार

  • बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SHSB Bihar ANM Recruitment 8853 Vacancies Notified Apply Online
जॉब्स - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 

विज्ञापन

8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन


एएनएम के ये सारे पद संविदा के आधार पर हैं। इन रिक्तियों के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हुई है और अंतिम तिथि 21 जुलाई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन


भर्ती परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं
इस भर्ती अभियान के तहत मिलने वाली नौकरियों के लिए अभी लिखित परीक्षा की तारीख तय नहीं की गई है। स्टेट हेल्थ सोसायटी जल्द ही परीक्षा तारीख की घोषणा करेगी। इन रिक्तियों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 11,500 रुपये का वेतन मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों के पास 2 साल का एएनएम डिप्लोमा है, वे ही इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 37 साल और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा 40 साल मांगी गई है। 

इसे भी पढ़ें-यूपीएसएसएससी 2021: इस तारीख को होने जा रही है पीईटी, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए 250 रुपये और महिलाओं के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी http://statehealthsocietybihar.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed