{"_id":"60368e898ebc3e8c942f0afd","slug":"sericulture-assam-recruitment-2021-admit-cards-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरीकल्चर असम भर्ती 2021 के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
सेरीकल्चर असम भर्ती 2021 के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 24 Feb 2021 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
असम के रेशम उत्पादन निदेशालय ने रेशम उत्पादन (सेरीकल्चर) विभाग के तहत भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से विभाग के चतुर्थ श्रेणी के 180 पद भरे जाएंगे। जिन्होंने सेरीकल्चर असम भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था वो आधिकारिक पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा प्रवेश पत्र जारी होने के केवल चार दिन बाद यानी 28 मार्च को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र और दिशानिर्देशों समेत अन्य सभी जानकारियां प्रवेश पत्र पर लिखी होंगी। बता दें कि यह परीक्षा दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी और 4.30 बजे तक चलेगी। आगे जानिए परीक्षा के एडमिट कार्ड को आसान कदमों में डाउनलोड करने का तरीका।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- sericulture.assam.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- नीचे जाएं और इंपॉर्टेंट लिंक सेक्शन में जाएं।
- यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारियां सही-सही भरें।
- आपका प्रवेश पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें।