फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   sena bharti rally Indian army recruitment will be held in march 2022 in Himachal Pradesh

sena bharti: 2022 की सेना भर्ती रैलियों में भाग लेने का आखिरी मौका, आज ही कराएं रजिस्ट्रेशन

Sat, 28 Aug 2021 01:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 01:38 PM IST
सार

इनके लिए 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इनमें भाग लेने के इच्छुक युवा अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर 28 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
sena bharti rally Indian army recruitment will be held in march 2022 in Himachal Pradesh
भारतीय सेना में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सरकारी नौकरी के साथ - साथ देश की सेवा करने को सौभाग्य भी प्राप्त हो, ऐसा नसीब बहुत ही कम लोगों का होता है। लेकिन भारतीय सेना ऐसा ही अवसर आपके लिए लेकर आई है। जहां आप नौकरी के साथ-साथ मां भारती की सेवा भी कर पाएंगे। 

विज्ञापन

दरअसल, भारतीय सेना ने कुछ दिन पूर्व अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेना भर्ती रैलियों की अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसचूना के अनुसार, भारतीय थल सेना ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले साल होने वाली सेना भर्ती रैलियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

भारतीय सेना की भर्ती रैलियां 02 मार्च से 14 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। इनके लिए 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इनमें भाग लेने के इच्छुक युवा अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर 28 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

भारतीय थल सेना भर्ती डिवीजन की ओर से हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों में मार्च 2022 में रैलियां आयोजित की जाएंगी। इनमें शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती जनरल ड्यूटी (Sol GD), सैनिक क्लर्क/ स्टोरकीपर (Sol CLK/ SKT) और सैनिक ट्रेड्समैन के पदों पर की जाएगी।

सेना भर्ती रैली के लिए ये कर सकते हैं आवेदन

सैनिक जीडी -  इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करना अनिवार्य है।

सैनिक क्लर्क/ स्टोरकीपर - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 60 अंकों के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैनिक ट्रेड्समैन - न्यूनतम 33 फीसदी अंकों के साथ दसवीं या आठवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed