फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sebi extends deadline to apply for 147 senior level posts till October 31 amid COVID-19

सेबी ने 147 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

Mon, 03 Aug 2020 06:08 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 03 Aug 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Sebi extends deadline to apply for 147 senior level posts till October 31 amid COVID-19
सरकारी नौकरी - फोटो : Social Media

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच एक बार फिर उसके 147 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए आवेदन करने की समयसीमा को तीन माह बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दिया है। बाजार नियामक ने 7 मार्च को इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। सेबी ने अपने कामकाज को तेजी के साथ अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए कर्मचारियां की संख्या बढ़ाने की योजना के तहत इन पदों के लिये आवेदन मांगे थे। तब आवेदन की समयसीमा 23 मार्च रखी गई थी। बाद में इस तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल, फिर 31 मई और उसके बाद 31 जुलाई किया गया।

विज्ञापन

 

अब आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ताजा नोटिस में कहा है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुये उसने 147 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए आवेदन करने की समयसीमा को 31 अक्टूबर 2020 कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्रेड-ए श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती के लिए पहले और दूसरे चरण की परीक्षा के बारे में आने वाले समय में बताया जायेगा। इसमें सामान्य, कानूनी, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, शोध और राज भाषा पदों के अधिकारी शामिल हैं।

इससे पहले पहले और दूसरे चरण की परीक्षायें क्रमश: 4 जुलाई और 3 अगस्त को होनी थीं। सेबी ने अधिकारी स्तर के ग्रेड-ए श्रेणी में कुल मिलाकर 147 पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं। इसके तहत 80 पद सामान्य सहायक प्रबंधक वर्ग, 34 पद शोध विभाग और 22 रिक्तियां सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में आमंत्रित की गई हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग और राजभाषा विभाग के पदों के लिये भी आवंदन आमंत्रित किये गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed