फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Scorecard of PET 2021 is valid till October 27 More about scorecard-safalta

UPSSSC PET 2022: 27 अक्टूबर तक वैलिड है PET 2021 का स्कोरकार्ड

Sat, 13 Aug 2022 07:27 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 13 Aug 2022 07:27 PM IST
सार

PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों से 31 जुलाई 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC की ग्रुप C की भर्तीयों में हिस्सा लेना का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
Scorecard of PET 2021 is valid till October 27 More about scorecard-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है और इसके द्वारा उत्तर प्रदेश में कई सरकारी भर्तियों का आयोजन किया जाता है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना पड़ता है। राज्य में पहली बार PET 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी और इसका स्कोरकार्ड 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। PET का स्कोरकार्ड एक साल तक ही वैलिड होता है, इसलिए राज्य में दूसरी बार PET आयोजित करने की तैयारी UPSSSC ने शुरू कर दी है। PET 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 28 जून 2022 से 31 जुलाई के बीच आवेदन मांगे गए थे। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। वहीं, अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए UPSSSC PET online course 2022  की मदद ले सकते हैं और पीईटी में शानदार अंक हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

PET 2022 का स्कोरकार्ड जारी होने में लग सकता है कितना समय :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली PET की वैलिडिटी एक साल तक की है। इसलिए PET 2021 का स्कोरकार्ड उसके जारी किए जाने की तारीख से एक साल तक यानी 27 अक्टूबर 2022 तक वैलिड रहेगा। आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2022 से पहले निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में अभ्यर्थी PET 2021 के स्कोरकार्ड के आधार पर हिस्सा लेंगे और इसके बाद कि भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को PET 2022 के स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ेगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग PET 2021 के स्कोरकार्ड की वैलिडिटी खत्म होने के साथ ही PET 2022 का स्कोरकार्ड भी जारी कर सकती है।

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed