फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SCI Recruitment 2024 Registration window closing today for Junior Court Attendant, apply here

SCI Recruitment 2024: जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, अभी इस लिंक से करें पंजीकरण

Thu, 12 Sep 2024 06:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 12 Sep 2024 06:00 AM IST
सार

SCI Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया आज जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SCI Recruitment 2024 Registration window closing today for Junior Court Attendant, apply here
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

SCI Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया आज 12 सितंबर, 2024 को जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (sci.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 80 पदों को भरना है। 

विज्ञापन



पात्रता मानदंड 
जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कुकिंग कम से कम एक साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है। 
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क
सभी पात्र अभ्यर्थियों को एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट आवेदन शुल्क 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/शारीरिक रूप से विकलांग/भूतपूर्व सैनिक/स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित/विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/न्यायिक रूप से अलग रह चुकी महिलाएं और पुनर्विवाह न करने वाली महिलाओं के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा।


कैसे करें आवेदन 
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sci.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। इसके बाद आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed