{"_id":"6090db3a8ebc3eb92134dfad","slug":"sbi-recruitment-2021-vacancy-for-5-454-posts-sbi-know-important-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बैंक SBI में 5,454 पदों पर वैकेंसी, जान लें जरूरी बातें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
सरकारी बैंक SBI में 5,454 पदों पर वैकेंसी, जान लें जरूरी बातें
Tue, 04 May 2021 10:57 AM IST
ललित फुलारा
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 04 May 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई
SBI Clerk Recruitment 2021 : देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI ने क्लर्क लेवल पर जूनियर एसोसिएट के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। जो नौजवान बैंक में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 17 मई 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो युवा कोरोना की वजह से घर पर क़ैद हैं और हर हाल में अपनी तैयारी जारी रखना चाहते हैं वो safalta.com की मदद ले सकते हैं और इसके लिए उन्हें सिर्फ इस लिंक पर क्लिक https://www.safalta.com/demo-registration करना होगा।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 27 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 17 मई 2021
प्रीलिम्स एग्जाम डेट - जून 2021
मेन एग्जाम - 31 जुलाई 2021
आयु सीमा:
आवेदनकर्ता की आयु 1 अप्रैल 2021 के अनुसार कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा (SBI Preliminary & Main exam) और ऑप्टेड स्थानीय भाषा का टेस्ट शामिल होगा। 100 अंकों के लिए प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन एग्जाम ऑबजेक्टिव टाइप होगी। एक घंटे की परीक्षा को तीन भागों में बांटा जाएगा- अंग्रेजी, भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता।
विज्ञापन
आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता
अगर आप भी SBI की इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रैजुएट होना जरूरी है। इसके लिए ग्रैजुएशन के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन वो ये सुनिश्चित कर लें कि उन्हें 16 अगस्त 2021 तक डिग्री मिल जाए, वरना उनकी मेहनत बेकार हो जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से पहले ये भी सुनिश्चित कर लें कि जिस भी राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ने, लिखने, बोलने) का अच्छा ज्ञान हो।
ऐसे करें खुद को परीक्षा के लिए तैयार
अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह मौका हाथ से जाने न दें। आपकी तैयारी को और भी पुख्ता करने के लिए safalta.com लेकर आया है कई कोर्सेस जहां आपको 100 घंटे से ज्यादा की क्लासेस और ढेरों स्टडी मैटेरियल दिए जाते हैं। यहां क्लर्क के साथ PO दोनों लेवल के कोर्सेस मौजूद हैं। कोर्स के दौरान आपकी तैयारी को और बेहतर करने के लिए ढेरों मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेट द्वारा प्रैक्टिस कराई जाती है। साथ ही आपकी स्पीड को और बेहतर करने में भी मदद की जाती है। तो देर किस बात की। इस लिंक http://bit.ly/SAFALTA-APP पर अभी क्लिक करें और Safalta ऐप डाउनलोड करें।