SBI PO Bharti: 2000 पदों पर स्टेट बैंक में चल रही भर्ती, जल्दी करें कहीं हाथ से निकल न जाए ये चांस
SBI PO Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के पद पर भर्ती चल रही है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया में एक दिन का समय और बचा है।
विस्तार
SBI PO 2023 Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर ( PO) की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 07 सितंबर से चल रही है। इसके तहत 2000 पदों पर भर्ती की जानी है। बैंकिग के क्षेत्र में करिअर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवार के लिए अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा समाप्त होने वाली है। लिहाजा फटाफट आवेदन कर लें।
SBI PO आयु-सीमा
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
SBI PO शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
SBI PO आवेदन शुल्क
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया 2023 के तीन चरणों से गुजरना होगा।
-
चरण I: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2023
-
चरण II: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2023 (एसबीआई पीओ प्रारंभिक 2023 के लिए अर्हता प्राप्त करने के बाद)
-
चरण III: एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट 2023 (एसबीआई पीओ मेन्स 2023 के लिए अर्हता प्राप्त करने के बाद)
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) हर साल प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एसबीआई पीओ परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं, जिनमें से रिक्तियों की संख्या के आधार पर केवल कुछ का चयन किया जाता है। एसबीआई पीओ को देश में सबसे अधिक मांग वाली बैंकिंग परीक्षाओं में से एक माना जाता है।