फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI pharmacist admit card 2021 released, here are the steps to download

SBI Pharmacist Recruitment 2021: एसबीआई ने जारी किया प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 03 Sep 2021 01:34 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 03 Sep 2021 01:34 PM IST
सार

अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एसबीआई लिपिक संवर्ग में 67 फार्मासिस्ट के पदों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। जिसके तहत ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 23 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
SBI pharmacist admit card 2021 released, here are the steps to download
sbi

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मासिस्ट क्लर्क भर्ती 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एसबीआई लिपिक संवर्ग में 67 फार्मासिस्ट के पदों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। जिसके तहत ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 23 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। पहला चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा जिसमें कुल 200 अंकों के 150 एमसीक्यू शामिल होंगे। दूसरे चरण में साक्षात्कार का दौर होगा जिसके बाद अंतिम नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

13 सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

एसबीआई फार्मासिस्ट प्रीलिम्स 2021 का एडमिट कार्ड 02 सितंबर को जारी किया गया है और यह 13 सितंबर, 2021 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से एसबीआई फार्मासिस्ट चरण- I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

SBI फार्मासिस्ट चरण- I एडमिट कार्ड 2021 - ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं

चरण 2: करियर सेक्शन में जाएं और “एसबीआई फार्मासिस्ट फेज- I एडमिट कार्ड 2021” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: यह आपको लॉगिन पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा।

चरण 4: दिए गए बॉक्स में पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि (डीडी-एमएम-वाईवाई) दर्ज करें।

चरण 5: विवरण जमा करें और मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6: एडमिट कार्ड पर छपे विवरण की जांच करें और इसे आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें। ध्यान रहे एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के बिना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed